सरैया में मनाया रोजगार दिवस:सेवा संकल्प अभियान के तहत मजदूरों को चकमार्ग पर मिला काम

Oct 15, 2026 - 11:45
0
सरैया में मनाया रोजगार दिवस:सेवा संकल्प अभियान के तहत मजदूरों को चकमार्ग पर मिला काम
जौनपुर में विकास खंड धर्मापुर में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सरैया गांव में रोजगार दिवस मनाया गया। इस दौरान गांव के चकमार्ग पर मजदूरों को काम उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार से जोड़ना और गांव में विकास कार्यों को गति देना रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में रोजगार दिवस के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला राज अधिकारी नवीन सिंह, खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, एपीओ अजीम खान, टीए पंकज कुमार, सचिव चंद्रजीत यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User