गोंडा में अधिवक्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:न्यायपालिका पर दबाव बनाने का लगाया आरोप, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी
गोंडा में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे अधिवक्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ता पुतला लेकर दीवानी कचहरी गेट पहुंचे। यहां राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। चुनाव आयोग को बदनाम करने का लगाया आरोप अधिवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। विवेक मणि श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग पर बार-बार सवाल उठाकर उसे बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव जीतता है तो चुनाव आयोग सही होता है, लेकिन हारने पर वोट चोरी और ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों से देश की छवि खराब हो रही है। विदेशी ताकतें और विदेशी अखबार भी इन मुद्दों पर बयानबाजी कर रहे हैं। न्यायपालिका पर दबाव बनाने का आरोप विवेक मणि श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह भी उनके दबाव में काम करे। उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट चोरी के मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। अधिवक्ता आनंद प्रकाश पांडे ने भी राहुल गांधी पर गलत तरीके से मुद्दे उठाकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश गलत है। कई अधिवक्ता रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान राम लक्ष्मण त्रिपाठी, मनोज सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, शेखर पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश वर्मा, वाहिद खान, अजय पांडेय, अंजनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव और अनिमेष सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)