गोंडा में बुलडोजर से तोड़ा जा रहा अवैध अतिक्रमण:26 अवैध मकानों पर कार्रवाई, 6 परिवारों ने खुद घर तोड़कर जमीन खाली की

Oct 05, 2026 - 11:56
0
गोंडा में बुलडोजर से तोड़ा जा रहा अवैध अतिक्रमण:26 अवैध मकानों पर कार्रवाई, 6 परिवारों ने खुद घर तोड़कर जमीन खाली की
नगवा गांव में सरकारी खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सुबह 10 बजे से प्रशासन की मौजूदगी में कई परिवार खुद अपने मकान तोड़ते नजर आए। कुछ लोगों ने जेसीबी बुलाकर निर्माण हटवाया, जबकि कई परिवारों ने मजदूर लगाकर अपने घर की छत और दीवारें खुद तुड़वा दीं। प्रशासन के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कुल 26 मकान अतिक्रमण कर बनाए गए थे। इनमें से 6 परिवारों ने पूरी तरह कब्जा हटा लिया है। बाकी 18 मकानों को भी तोड़ा जा रहा है। अधिकतर घरों की छत और दीवारें टूट चुकी हैं, लेकिन करीब 60 फीसदी निर्माण अभी बाकी है। जेसीबी की जगह खुद मजदूर लगाए अतिक्रमण हटाने के दौरान कई परिवारों ने प्रशासन की जेसीबी का इंतजार नहीं किया। उन्होंने खुद मजदूर बुलाकर मकानों की छत और दीवारें तुड़वानी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने अपनी जेसीबी मशीन बुलाकर भी सरकारी जमीन पर बने निर्माण को हटाया। रविवार से सोमवार तक 26 में से 6 परिवारों ने अपना पूरा अतिक्रमण हटा लिया है। प्रशासन की कार्रवाई के बीच बाकी परिवार भी धीरे-धीरे निर्माण तोड़कर जमीन खाली कर रहे हैं। अभी 18 मकान अतिक्रमण की जद में हैं। प्रधान की बाउंड्री भी देर रात ढहाई देर रात नगवा ग्राम प्रधान स्वामीनाथ सिंह के घर की बाउंड्री वॉल पर भी बुलडोजर चला। प्रशासन के अनुसार, बाउंड्री वॉल सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। कार्रवाई में पूरी बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर दी गई। तरबगंज एसडीएम सविता शुक्ला ने बताया कि लोग खुद जेसीबी और मजदूरों की मदद से अतिक्रमण हटा रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी जरूरी सहयोग दिया जा रहा है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं, ताकि ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कुल 26 मकान सरकारी जमीन से हटाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User