मुरादाबाद में टेम्प्रेचर 33°C:तेज धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही, आज बारिश नहीं होगी
मुरादाबाद में सोमवार को मौसम बदला हुआ है। सुबह से धूप निकली है। बीच-बीच में आसमान में बादल भी दिखाई दे रहे हैं। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को उमस और गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में हल्के बादल छाने के साथ धूप निकलने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। नमी ज्यादा होने के कारण दोपहर में उमस और बढ़ सकती है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट परेशान कर सकती है। फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)