पूर्वांचल विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर से:ऑनलाइन फॉर्म भरने की तैयारी, जौनपुर-गाजीपुर के कॉलेजों के छात्र देंगे परीक्षा

Oct 17, 2026 - 11:31
0
पूर्वांचल विवि में सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर से:ऑनलाइन फॉर्म भरने की तैयारी, जौनपुर-गाजीपुर के कॉलेजों के छात्र देंगे परीक्षा
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। इसमें जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालय परिसर के छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तारीख खत्म होने के बाद अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख तय होने के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम जारी होगा। स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह तैयारियों को आगे बढ़ा रहे हैं। अभी फॉर्म भरने और परीक्षा शुरू होने की आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं हुआ है। जल्द ही इसकी सूचना जारी होने की संभावना है, जिससे छात्रों को तैयारी में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User