गोंडा में घाघरा-सरयू का जलस्तर बढ़ा,5.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा:28 बाढ़ चौकियां अलर्ट पर, तटीय इलाकों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
गोंडा में आज बुधवार सुबह 8.30 बजे से एक बार फिर घाघरा और सरयू नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। घाघरा नदी आज एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है 24 घंटे के अंदर 7 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़ा है इसके साथ ही साथ 24 घंटे के अंदर गिरजा,शारदा,सरयू और सुहेली बैराज से कुल 510660 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसके बाद अब नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। तटीय इलाकों के रहने वाले लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही साथ सभी 28 बाढ़ चौकिया को भी सक्रिय कर दिया गया है। जिनके द्वारा 24 घंटे नदी के बढ़ते जलस्तर और तटीय इलाकों पर नजर रखी जा रही है। गोंडा में अभी भी तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के 10 गांव की लगभग 9000 की आबादी आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित है। इन लोगों को लगातार लंच पैकेट और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है ग्रामीणों के सामने बीते 10 दिन से लगातार पशुओं के चारे के लिए सबसे बड़ा संकट है। क्योंकि बाढ़ का पानी किसानों की फसल में भरा हुआ है और किसान पशुओं को हरा चारा नहीं खिला पा रहे हैं जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों में भूसा का वितरण किया जा रहा है। ताकि पशुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो बाढ़ खंड विभाग गोंडा द्वारा 24 घंटे तटबंध की निगरानी की जा रही है। लगातार तटबंध का निरीक्षण किया जा रहा है क्योंकि घाघरा नदी तेजी से कटान करके तटबंध की तरफ बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ नवाबगंज के चहलवा गांव में लगातार नदी का कटान जारी है किसानों की फसलों और जमीनों को काटकर के नदी अपने आगोश में ले रही है। गोंडा बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बड़ा है। हम लोग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)