बिंदकी में निशुल्क शव फ्रीजर सेवा:असहाय परिवारों का अंतिम संस्कार खर्च उठाएगा न्यास
फतेहपुर के बिंदकी नगर में श्री बालाजी सेवा न्यास की ओर से जल्द ही निःशुल्क शव फ्रीजर बॉक्स सेवा शुरू की जाएगी। न्यास की बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका स्तर पर शव रखने के लिए डीप फ्रीजर बॉक्स की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती है। अंतिम संस्कार में किसी कारण से देरी होने पर परिजनों को शव सुरक्षित रखने में परेशानी होती है। इसे देखते हुए न्यास ने जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क डीप फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जरूरतमंदों को भोजन भी मिलेगा न्यास की ओर से जरूरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा असहाय परिवारों के अंतिम संस्कार का खर्च भी ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा। अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने बताया कि सामाजिक सेवा को विस्तार देने के लिए युवा और महिला विंग का भी गठन किया जाएगा। बैठक में न्यास के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)