गोंडा में घर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों के पास से 5,464 रुपए व सोने-चांदी के जेवरात बरामद

Oct 16, 2026 - 17:03
0
गोंडा में घर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों के पास से 5,464 रुपए व सोने-चांदी के जेवरात बरामद
गोंडा पुलिस ने हजारीलाल गुप्ता के घर से दिनदहाड़े चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे रशीद और छोटू उर्फ सुल्तान को न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी में कच्ची सड़क के किनारे से पकड़ा। उनके कब्जे से 5,464 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी का है। ताला तोड़कर नकदी और जेवर ले गए थे चोर हजारीलाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी के साथ रोजी-रोजगार के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला। आरोप है कि चोर दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। खर्च पूरा करने के लिए चोरी करने की बात कही पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। महाराजगंज चौकी प्रभारी डॉ. पिंटू कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने खर्च पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली अन्य जानकारियों के आधार पर भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User