गोंडा में लापरवाही पर 2 लेखपाल निलंबित:एसडीएम ने जांच के दिए आदेश, राजस्व आदेशों का पालन न कराने का आरोप
गोंडा में तरबगंज तहसील में मंगलवार देर शाम करीब 5:30 बजे एसडीएम सविता शुक्ला ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। इनमें ताराडीह ग्राम पंचायत में तैनात राकेश कुमार यादव और नवाबगंज गिर्द में तैनात ओमप्रकाश शामिल हैं। दोनों पर काम में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। एसडीएम ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। निलंबन के बाद दोनों को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, तरबगंज से अटैच किया गया है। राजस्व न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कराने का आरोप लेखपाल राकेश कुमार यादव पर आरोप है कि राजस्व धारा 67 के दो मामलों में तहसीलदार तरबगंज के न्यायालय से अंतिम आदेश हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने अब तक आदेशों का अनुपालन नहीं कराया। अनुपालन कराने के लिए राजस्व टीम की मांग भी नहीं की गई। राकेश यादव पर बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के ताराडीह ग्राम पंचायत का कार्य करने का भी आरोप है। भूमि सत्यापन और हाईकोर्ट की रिपोर्ट लंबित निलंबित लेखपाल ओमप्रकाश पर आरोप है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद उन्होंने जे.डी.ए. और नॉन-जे.डी.ए. भूमि का सत्यापन नहीं किया। उनके पास साखीपुर, दत्तनगर और नगवा क्षेत्र का भी चार्ज है। इन क्षेत्रों में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।एक मामले में हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की जानी है, लेकिन ओमप्रकाश ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी है। नगवा प्रकरण को लेकर भी उठे थे सवाल नगवा गांव के प्रकरण को लेकर बीते दिनों विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। अब लेखपालों के खिलाफ हुई कार्रवाई को राजस्व कार्यों में लापरवाही के मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों लेखपालों के खिलाफ विभागीय जांच के बाद मामले के अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)