गोंडा में रबड़-पेंसिल से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा:1 लाख रुपए आई लागत, 27 साल से चली आ रही परंपरा

Oct 18, 2026 - 17:03
0
गोंडा में रबड़-पेंसिल से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा:1 लाख रुपए आई लागत, 27 साल से चली आ रही परंपरा
गोंडा में शारदीय नवरात्र में शहर में मां दुर्गा की अनूठी प्रतिमा स्थापित की गई है। बाल गोपाल सेवा समिति ने इस बार स्टेशनरी थीम पर प्रतिमा तैयार कराई है। यह रबड़ और पेंसिल से बनी है। प्रतिमा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। इसे तैयार कराने में करीब 1 लाख रुपए खर्च हुए हैं। 27 साल से हर बार अलग थीम पर प्रतिमा बाल गोपाल सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव ने रविवार शाम 4 बजे बताया कि समिति करीब 27 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर रही है। शुरुआती वर्षों में छोटी प्रतिमा लगाई जाती थी। पिछले 27 वर्षों से बड़ी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। हर साल किसी अलग थीम पर प्रतिमा मंगाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार स्टेशनरी थीम चुनी गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। समिति चाहती है कि युवा शिक्षा से जुड़ें और अधिक से अधिक पढ़ाई करें। पिछले साल पायल, उससे पहले चॉकलेट थीम समिति हर साल अलग-अलग चीजों से बनी प्रतिमाएं स्थापित कराती है। पिछले साल पायल थीम पर मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई गई थी। वर्ष 2024 में चॉकलेट थीम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। समिति इससे पहले काजू, बादाम और सिक्कों की थीम पर भी प्रतिमाएं मंगवा चुकी है।समिति के सदस्य मोनू ने बताया कि हर साल कुछ नया करने की कोशिश की जाती है। इसी वजह से प्रतिमा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User