झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:भतीजी की शादी में शामिल होने बुआ के घर जा रहा था, अज्ञात वाहन ने रौंदा

Oct 18, 2026 - 17:20
0
झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:भतीजी की शादी में शामिल होने बुआ के घर जा रहा था, अज्ञात वाहन ने रौंदा
झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह शनिवार रात लगभग 9 बजे भतीजी की सगाई में शामिल होने के लिए बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस रविवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में करारी गांव के पास हुआ है। मजदूरी करता था युवक मृतक का नाम नंदराम अहिरवार (46) पुत्र गरीबे अहिरवार था। वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव का रहने वाला था। उसके दो बेटे नीरज (18), राज (16) और एक बेटी सीता (15) है। तीनों बच्चे पढ़ रहे हैं। मृतक के जीजा लालाचंद्र अहिरवार ने बताया- मेरा साला नंदराम मजदूरी करता था। उसकी बुआ झांसी के अंबाबाय गांव में रहती है। बुआ की पोती की शनिवार को सगाई थी। इसमें शामिल होने के लिए नंदराम अंबाबाय जा रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे पहले ही पहुंच गए थे। वह गणेश चौराहा से पैदल जा रहा था। रात लगभग 9 बजे जब वह करारी गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसापस के लोग एकत्र हो गए और पुलिस आ गई। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User