गोंडा में सपाइयों का जोरदार विरोध प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर किया, अंबेडकर प्रतिमा के पास सपाइयों ने गाया राष्ट्रगान
गोंडा जिले में आज सोमवार 2.30 बजे समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे के घर से अंबेडकर चौराहा तक पैदल मार्च करके विरोध प्रदर्शन करते हुए गोंडा जिले के अंबेडकर चौराहा पहुंचे। जहां अंबेडकर चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर "वोट चोर गाड़ी छोड़,ज्ञानेश कुमार वोट चोर है,ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें" जैसे नारे भी लगाए है। नारेबाजी करके सफाईयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए 13 करोड़ वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है।ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त न किए जाने और उनके खिलाफ अपराधी मुकदमा ना दर्ज होने पर पूरे देश में आंदोलन का भी ऐलान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास ही खड़े होकर के सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया है और राष्ट्रगान करने के बाद भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना पैदल मार्च का धरना प्रदर्शन समाप्त किया है। पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ वोट लोगों का चोरी करके काट दिया है।13 करोड़ वोट लोगों के वापस होना चाहिए जिन-जिन राज्य में चुनाव हुआ है उन राज्य का परिणाम रद्द करके दोबारा वहां चुनाव करना चाहिए। क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करके भारतीय जनता पार्टी को जीतने का काम किया है।वो काटने का अधिकार संबंधित जिले के संबंधित तहसील के एसडीएम को होता है।लेकिन इन लोगों ने कैसे वोट काट दिया यह गंभीर विषय है इसका जवाब ज्ञानेश कुमार को देना होगा। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जब तक मुकदमा नहीं दर्ज हो जाता है। तब तक हम लोग लगातार इसी तरीके से विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे आने वाले दिनों में पूरे देश में प्रदर्शन होगा सैकड़ो की संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)