गोंडा में टेढ़ी नदी में नहाते समय युवक डूबा:SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, चंदवतपुर पुल के पास हुआ हादसा

Oct 15, 2026 - 18:38
0
गोंडा में टेढ़ी नदी में नहाते समय युवक डूबा:SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी, चंदवतपुर पुल के पास हुआ हादसा
गोंडा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर पुल के पास गुरुवार शाम टेढ़ी नदी में नहाते समय 35 वर्षीय युवक डूब गया। युवक की पहचान पुत्तन पुत्र यदुनाथ, निवासी पिपरा पदुम के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका था। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था। नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक पुत्तन के बड़े भाई शंकर दयाल के मुताबिक, उनका भाई टेढ़ी नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में वह बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चिंता फैल गई और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुत्तन चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बताया गया कि उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी है। SDRF और स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे घटना की सूचना पर कटरा बाजार और कोतवाली देहात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी अभियान में जुट गई। नदी में तेज बहाव और अधिक पानी होने के कारण तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नहाने से बचने की दी थी सलाह कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि नदी में पानी अधिक होने और बहाव तेज होने के कारण लोगों को वहां नहाने से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा था। इसके बावजूद युवक नदी में नहाने उतर गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User