गोंडा में ट्रेलर से टकराकर युवक की मौत:चचेरा भाई गंभीर घायल, किस्त जमा कर लौटते समय हादसा

Sep 26, 2026 - 11:30
0
गोंडा में ट्रेलर से टकराकर युवक की मौत:चचेरा भाई गंभीर घायल, किस्त जमा कर लौटते समय हादसा
गोंडा के करनैलगंज में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। कोचा कासिमपुर गांव के पास श्रद्धा ट्रांसपोर्ट के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई। इसमें 25 साल के लवकुश की मौके पर मौत हो गई। लवकुश का चचेरा भाई 23 साल का मुकेश गंभीर घायल है और गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। लवकुश अपने भाई मुकेश के साथ मोबाइल की किस्त जमा कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा घायल मुकेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां मुकेश का इलाज चल रहा है। जबकि मृतक लव कुश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे किनारे खड़े भारी वाहन हादसों की वजह हैं। रात में इन ट्रेलरों पर रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर नहीं होते, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को वे दिखाई नहीं देते है। पुलिस मामले की जांच कर रही करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि लवकुश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, बताया कि देर रात ट्रेलर न दिखने से हादसा हुआ है। परिजनों द्वारा तहरीर दी ट्रेलर को भी करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है तहरीर के आधार पर जांच करके पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजन पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User