घाटमपुर में बारिश से 6 कच्चे मकान ढहे:5 गांवों में हादसे, परिवार बाल-बाल बचे; पीड़ितों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

Sep 26, 2026 - 11:30
0
घाटमपुर में बारिश से 6 कच्चे मकान ढहे:5 गांवों में हादसे, परिवार बाल-बाल बचे; पीड़ितों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार
घाटमपुर तहसील क्षेत्र में बीते 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। हरीपुर, परास, कोरिया, शिरोमणिपुर और पतारा गांव में करीब आधा दर्जन कच्चे मकान भरभराकर ढह गए। मकान गिरने के दौरान घरों में मौजूद परिवार किसी तरह बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई। मकान ढहने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। अब प्रभावित परिवारों के सामने सिर छिपाने की समस्या है। उनका कहना है कि लंबे समय से कच्चे मकानों में रह रहे हैं और इस बार प्रशासन से सरकारी आवास योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। दीवारों और छतों में बढ़ गई थी सीलन हरीपुर निवासी अटल बिहारी अग्निहोत्री, कोरिया निवासी अजय कुमार, शिरोमणिपुर निवासी राम बालक तिवारी समेत पतारा और परास के प्रभावित परिवारों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी से बने मकानों की दीवारों और छतों में सीलन बढ़ गई थी। बारिश का दबाव नहीं झेल पाने के कारण अलग-अलग गांवों में मकान अचानक ढह गए। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में हर साल कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना रहता है। इस बार मकान ढहने के बाद उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन सर्वे कराकर सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाएगा। क्षेत्र में बारिश के कारण जलभराव और आवागमन की समस्या भी बनी हुई है। SDM बोले- जर्जर मकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर रहें घाटमपुर SDM अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दैवीय आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से जर्जर मकानों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User