हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:नहीं हो सकी पहचान, ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बृजनाथपुर नहर के पास हाईवे पर मंगलवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। हाफिजपुर थाना पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान में मदद करने की अपील भी की है। थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत का कारण लग रहा है। जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)