गोपाल मंदिर से निकली भव्य राम बारात:चौक घंटाघर पर हाइड्रोलिक मंच में माता जानकी ने श्रीराम को पहनाई वरमाला

Oct 16, 2026 - 10:24
0
गोपाल मंदिर से निकली भव्य राम बारात:चौक घंटाघर पर हाइड्रोलिक मंच में माता जानकी ने श्रीराम को पहनाई वरमाला
प्रतापगढ़ शहर में गुरुवार को भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात धूमधाम से निकाली गई। गोपाल मंदिर से शुरू हुई बारात बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ भंगवा चुंगी होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और चौक घंटाघर पहुंची। बारात के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से बारात का स्वागत किया। चौक घंटाघर पर विशेष हाइड्रोलिक मंच बनाया गया था, जहां माता जानकी ने भगवान श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सदर विधायक राजेंद्र मौर्या और भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। वरमाला की रस्म देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और उत्सव का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User