महात्मा गांधी का जीवन दर्शन पर व्याख्यान:टाउन महाविद्यालय में दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह से राष्ट्रीय आंदोलन तक की चर्चा

Oct 16, 2026 - 10:24
0
महात्मा गांधी का जीवन दर्शन पर व्याख्यान:टाउन महाविद्यालय में दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह से राष्ट्रीय आंदोलन तक की चर्चा
बलिया में श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में श्री मुरली बाबू व्याख्यानमाला के आठवें व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें मध्यकालीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राम कुमार ने ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन दर्शन एवं प्रासंगिकता’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने आइंस्टीन के कथन के संदर्भ में गांधीजी के प्रारंभिक जीवन की घटनाओं पर चर्चा की। इसमें बाल्यावस्था में चोरी, प्रायश्चित, बाल विवाह से पढ़ाई पर पड़े प्रभाव और कस्तूरबा को शिक्षित न कर पाने जैसे प्रसंग शामिल रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह, राष्ट्रीय आंदोलन में गांधीजी की भूमिका, सामाजिक कार्यों में रुचि और नाथूराम गोडसे द्वारा उनकी हत्या का भी उल्लेख किया। प्राचार्य प्रो. दयालानंद रॉय ने कहा कि गांधी पहले भी प्रासंगिक थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। संचालन प्रो. जैनेन्द्र पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ब्रजेश सिंह ने किया। छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User