गोपालपुर में भद्रकाली माता महोत्सव:11 अक्टूबर से शुरू होगा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, 16 से भागवत कथा
अयोध्या में मसौधा क्षेत्र के डाभासेमर स्थित गोपालपुर गांव में श्री भद्रकाली माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव और संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ का आयोजन 11 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 11 से 15 अक्टूबर तक प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 16 अक्टूबर से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी, जिसका समापन 23 अक्टूबर को होगा। 24 अक्टूबर को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ आयोजन संपन्न होगा। महोत्सव के पहले दिन मंडप प्रवेश, देवी पूजन, अग्नि आवाहन और हवन होगा। 12 अक्टूबर को जलाधिवास, 13 अक्टूबर को अन्नाधिवास और 14 अक्टूबर को नगर भ्रमण व शय्याधिवास सहित विभिन्न अनुष्ठान होंगे। 15 अक्टूबर को संपूर्ण न्यास, मूर्ति स्थापना और पूर्णाहुति हवन किया जाएगा। 16 अक्टूबर से प्रतिदिन शाम 5 से रात 9 बजे तक कथा व्यास आचार्य डॉ. पंडित उज्ज्वल कृष्ण शास्त्री महाराज कथा सुनाएंगे। आयोजन के मुख्य यजमान पंडित हरिनाथ शुक्ल हैं। 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से भंडारा और प्रसाद वितरण होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)