गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण में देरी पर डीएम नाराज:अमेठी में प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस, 2391.89 लाख रुपए की लागत से हो रहा निर्माण
अमेठी में जायस स्थित गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्य में देरी पर जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने नाराजगी जताई। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे निरीक्षण के दौरान काम की धीमी रफ्तार मिलने पर उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। काम की रफ्तार संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे कार्यों में देरी, लापरवाही या खराब गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2391.89 लाख रुपए की लागत से हो रहा निर्माण गुरु गोरखनाथ तपोस्थली का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से राज्य योजना के तहत कराया जा रहा है। परियोजना की कुल लागत 2391.89 लाख रुपये है। निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था और इसे सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रवेश द्वार से सत्संग हॉल तक होंगे कई निर्माण परियोजना के तहत मुख्य प्रवेश द्वार, ओपन एयर थिएटर, प्रतिमा चबूतरा, बाउंड्री वॉल, सत्संग हॉल, शौचालय ब्लॉक और पेयजल सुविधा समेत कई कार्य कराए जाने हैं। डीएम ने निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने के भी निर्देश दिए, ताकि काम निर्धारित मानकों के अनुरूप हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)