कानपुर में तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक:एकजुटता, भाईचारे, सहयोग और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा
कानपुर में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, कानपुर दक्षिण की मासिक सामाजिक बैठक रविवार सुबह 11 बजे नौबस्ता स्थित मां गायत्री हॉस्पिटल, गलामंडी में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश महामंत्री डॉ. वीके साहू और जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सहयोग और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज के उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शोभना साहू, रिंकी साहू, रिचा साहू, राजेश साहू, बृजेश साहू और प्रेम नारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)