प्रो. अजय तनेजा सम्मानित:शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और शैक्षणिक नेतृत्व के लिए मिला ‘अवध रत्न सम्मान’
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और शैक्षणिक नेतृत्व के लिए ‘अवध रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में संगम फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर प्रो. तनेजा ने इसे विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार, एआई, स्टार्टअप और कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहल कर रहा है। उन्होंने संगम फाउंडेशन का आभार जताया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने की। समारोह में प्रो. शाहिद अख्तर, प्रो. मोहम्मद कमरुल हुदा फरीदी, सैयद हुसैन अफसर और डॉ. वासी अहमद आजम अंसारी को भी ‘अवध रत्न सम्मान’ दिया गया। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षाविद्, साहित्यकार और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)