गोरखपुर होकर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली-बिहार के यात्रियों को राहत; गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की नई टाइमिंग 1 नवंबर से लागू

Oct 20, 2026 - 06:45
0
गोरखपुर होकर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:दिल्ली-बिहार के यात्रियों को राहत; गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की नई टाइमिंग 1 नवंबर से लागू
त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर होकर चलने वाली दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें छेहरटा-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल और दिल्ली के शकूर बस्ती से झंझारपुर के बीच अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। दोनों ट्रेनें गोरखपुर होकर गुजरेंगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के समय में भी 1 नवंबर से बदलाव किया जाएगा। छेहरटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 अक्टूबर से चलेगी 04640/04639 छेहरटा-मुजफ्फरपुर-छेहरटा साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक सात फेरों में किया जाएगा। छेहरटा से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 6:57 बजे कप्तानगंज के लिए रवाना होकर मुजफ्फरपुर दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04639 मुजफ्फरपुर-छेहरटा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 बजे रवाना होगी। यह रात 12:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 12:25 बजे छेहरटा के लिए रवाना होगी। ट्रेन का संचालन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित सात फेरों में होगा। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें आठ स्लीपर, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, दो एसी तृतीय श्रेणी, एक एसी द्वितीय श्रेणी, एक जनरेटर सह लगेज यान और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा। दिल्ली से झंझारपुर के लिए अनारक्षित स्पेशल रेलवे 04410/04409 शकूर बस्ती (दिल्ली)-झंझारपुर अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। शकूर बस्ती से यह ट्रेन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को चलेगी। वहीं, झंझारपुर से इसकी वापसी 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14 और 15 नवंबर को होगी। 04410 शकूर बस्ती-झंझारपुर स्पेशल दिल्ली के शकूर बस्ती से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:06 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 7:48 बजे कप्तानगंज होते हुए ट्रेन शाम 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 04409 झंझारपुर-शकूर बस्ती स्पेशल शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 8 बजे गोंडा के लिए रवाना होगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के 18 अनारक्षित कोच तथा दो एसएलआर कोच समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। एक नवंबर से बदलेगा गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस का समय 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के संचालन समय में भी एक नवंबर 2026 से बदलाव किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार: गोरखपुर से प्रस्थान: ट्रेन संख्या 15009 रात 9 बजे रवाना होगी। यह मानीराम से 9:20 बजे, पीपीगंज से 9:35 बजे और आनंदनगर से रात 10:05 बजे गुजरेगी। अगले दिन सुबह 11:35 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी। इज्जतनगर से वापसी: ट्रेन संख्या 15010 शाम 5 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 6 बजे आनंदनगर, 6:27 बजे पीपीगंज और 6:40 बजे मानीराम पहुंचेगी। गोरखपुर सुबह 7 बजे पहुंचेगी। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। वहीं, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक नवंबर से नए समय के अनुसार सफर की योजना बनानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User