गोरखपुर के सैनिक कल्याण कार्यालय में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:सफाईकर्मी सम्मानित, चला स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दोनों महापुरुषों के देश के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सफाई कर्मचारी फरियाद अहमद को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात नगर निगम के सहयोग से एक मलिन बस्ती में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से लोगों को बापू के विचारों से जोड़ते हुए स्वच्छता और स्वस्थ समाज का सकारात्मक संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)