अयोध्या में सपा का 7 दिन का आंदोलन:CEC के इस्तीफे की मांग,SIR को लेकर जताया विरोध; जिला मुख्यालय पर मार्च और गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी अयोध्या में सात दिन तक आंदोलन करेगी। पार्टी ने इसे लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का नाम दिया है। सपा नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। विधानसभा स्तर पर होंगी बैठकें सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर लाखों वैध मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। नेताओं ने इसे मतदान के अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया। जिला मुख्यालय पर निकलेगा मार्च सपा नेताओं के मुताबिक आंदोलन के दौरान विधानसभा स्तर पर बैठकें होंगी। कार्यकर्ता गांव और बूथ स्तर तक लोगों से संपर्क करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर विशाल मार्च निकाला जाएगा। गांधी प्रतिमा पर धरना-प्रदर्शन भी होगा। पार्टी की ओर से अन्य विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ेगा सपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटना चाहिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पार्टी मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)