गोरखपुर के तुर्रा नाले में डूबा इकलौता बेटा, तालाश जारी:दोस्तों संग नहाने गया था, ‘कहां हो बेटा...’ नाले के किनारे बिलखते रहे पिता

Oct 10, 2026 - 18:26
0
गोरखपुर के तुर्रा नाले में डूबा इकलौता बेटा, तालाश जारी:दोस्तों संग नहाने गया था, ‘कहां हो बेटा...’ नाले के किनारे बिलखते रहे पिता
गोरखपुर में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर नाले में डूब गया। सूचना मिलते ही बदहवास पिता मौके पर पहुंचे और रोते-बिलखते बेटे को पुकारते रहे। उधर, एसडीआरएफ की टीम नाले में उसकी तलाश करती रही, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका। “ कहां हो बेटा...” तुर्रा नाले के किनारे बेटे को याद कर पिता की यह पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। दोस्तों के साथ नहाने गया था निखिल घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के रजही-चिलबिलवा स्थित तुर्रा नाले की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे निखिल चार-पांच दोस्तों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। साथ नहा रहे लड़कों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीआरएफ की टीम पहुंचने से पहले स्थानीय युवक भी नाले में उतरकर उसकी तलाश करते रहे। पांच साल से मौसी के घर रह रहा था निखिल मूल रूप से पिपराइच थाना क्षेत्र के भटहट ब्लॉक स्थित पोखरभिंडा उर्फ चकदहा गांव का रहने वाला था। वह पिछले पांच साल से चिलबिलवा के डिप्टी टोला में अपनी मौसी रुमाली देवी और मौसा जयप्रकाश के घर रह रहा था। उसने कक्षा 10 तक पढ़ाई की थी। मौसी के घर रहकर वह स्टील बिल्डिंग से संबंधित काम करता था। इकलौता बेटा था निखिल निखिल के पिता रंजू प्रसाद पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। वह परिवार के साथ नंदानगर में किराये के मकान में रहते हैं। निखिल उनका इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे के नाले में डूबने की खबर सुनकर मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग नाले के किनारे उसके मिलने की आस लगाए रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User