झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहा था, इलाज के दौरान दम तोड़ा
झांसी से सटे जालौन में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान युवक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कोंच के ग्रीन गार्डन के पास हुआ है। खेती किसानी करते थे मृतक का नाम हरिप्रकाश (37) पुत्र सुरेश पटेल था। वह जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के बरौदा गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि हरिप्रकाश खेती किसानी के साथ गाड़ी चलाता था। उसकी 19 साल की एक बेटी और 17 साल का एक बेटा है। शुक्रवार रात को हरिप्रकाश कोंच बाजार से घर का सामान खरीदने गए थे। बाजार से सामान खरीदकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कोंच के ग्रीन गार्डन के पास एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को कोंच सीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर घरवाले भी पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर हरिप्रकाश को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच जालौन पुलिस करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)