गोरखपुर की सड़कों पर पैचिंग अभियान तेज:दिन-रात गड्ढों की हो रही मरम्मत; नगर आयुक्त ने जताई थी सख्ती

Sep 30, 2026 - 07:25
0
गोरखपुर की सड़कों पर पैचिंग अभियान तेज:दिन-रात गड्ढों की हो रही मरम्मत; नगर आयुक्त ने जताई थी सख्ती
गोरखपुर में शहर की मुख्य सड़कों और गलियों में खराब सड़क वाले हिस्सों की मरम्मत का काम लगातार कराया जा रहा है। नगर निगम की ओर से सड़कों की स्थिति के अनुसार जरूरत वाले स्थानों पर कच्ची और पक्की पैचिंग कराई जा रही है। इसका उद्देश्य गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक कर लोगों को आवागमन में राहत देना है। अभी कुछ दिन पहले नगर आयुक्त अजय जैन ने बारिश के बाद सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए थे। नगर क्षेत्र की चिन्हित सड़कों पर पैचिंग के लिए संबंधित टीमों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की ओर से काम की लगातार निगरानी भी की जा रही है। जिन सड़कों पर ज्यादा खराब हिस्से हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है। रात में भी कराया जा रहा काम यातायात को कम प्रभावित करने और ज्यादा से ज्यादा सड़कों की जल्द मरम्मत पूरी करने के लिए पैचिंग का काम दिन और रात दोनों पालियों में कराया जा रहा है। नगर निगम की टीमें अलग-अलग इलाकों में जरूरत के अनुसार सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक कर रही हैं। नगर निगम के अनुसार चिन्हित सड़कों पर पैचिंग का काम लगातार जारी है। जहां अभी काम बाकी है, वहां भी जल्द मरम्मत पूरी कराने की तैयारी है। पैचिंग के दौरान सड़क के कुछ हिस्सों में आवागमन प्रभावित हो सकता है। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि काम के दौरान सड़क पर बने कार्यस्थल के आसपास सावधानी बरतें और कर्मचारियों को काम करने में सहयोग दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User