गोरखपुर की सड़कों पर उतरे SP सिटी:पैदल गश्त कर परखा ट्रैफिक का हाल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sep 24, 2026 - 21:00
0
गोरखपुर की सड़कों पर उतरे SP सिटी:पैदल गश्त कर परखा ट्रैफिक का हाल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा की निगरानी के लिए गुरुवार देर शाम SP सिटी निमिष पाटिल खुद सड़कों पर उतर गए। उन्होंने टीम के साथ पैदल गश्त किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात के दबाव, गाड़ियों और आम लोगों की आवाजाही की स्थिति को बारीकी से जाना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आम लोगों से ट्र्रैफिक रूल अच्छे ढंग से फॉलो करवाने के लिए प्रेरित किए। मोहद्दीपुर समेत कई इलाकों का निरीक्षण एसपी सिटी ने कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौराहे से लेकर आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर गाड़ियों के दबाव, अतिक्रमण और आम लोगों की आवाजाही की स्थिति को करीब से देखा। शाम के वक्त लगने वाले जाम की वजहों को समझा और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर ट्रैफिक सुधारने के उपाय पूछे। ट्रैफिक रूल्स फॉलो कराने पर जोर निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि चौराहे पर मुस्तैदी से तैनात रहें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। हेलमेट, सीटबेल्ट और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर खास नजर रखी जाए ताकि हादसों में कमी आए। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पैदल गश्त के जरिए पुलिस ने सुरक्षा का अहसास भी कराया। एसपी सिटी ने संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आवागमन को सुचारू रखने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उनके साथ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण एस, क्षेत्राधिकारी यातायात कीर्ति निधि आनंद और कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User