संभल में जहर खाने से किशोरी की मौत:युवक पर बहला-फुसलाकर जहर खिलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sep 24, 2026 - 21:00
0
संभल में जहर खाने से किशोरी की मौत:युवक पर बहला-फुसलाकर जहर खिलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संभल के धनारी थाना क्षेत्र के किशनपुर श्यामपुर गांव में गुरुवार 3 बजे एक 15 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत पर ले जाने और उसे जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह युवक किशोरी को अपने साथ खेत पर ले गया था। आरोप है कि वहीं उसने किशोरी को जहरीला पदार्थ खाने के लिए दिया। इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि तबीयत खराब होने पर युवक मौके से भाग गया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका आरोप है कि युवक पहले भी किशोरी को हरिद्वार ले गया था। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक के घर पर ताला लगा मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना की असल वजह और मौत के कारणों का पता चल सके। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किशोरी की मौत की सही वजह साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User