गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में चालक अरेस्ट:फरार बस चालक उमेद सिंह गिरफ्तार, झपकी आने से हुआ था हादसा
अंबेडकरनगर में शुक्रवार तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर एसी बस और ट्रेलर की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद फरार बस चालक को जैतपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान जालौन निवासी उमेद सिंह के रूप में हुई है। दिल्ली से दरभंगा जा रही थी बस पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही एसी बस जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 40 मिनट तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चार यात्रियों की मौत, चार गंभीर घायल कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी। चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। झपकी आने से हादसे की आशंका प्रारंभिक जांच में पुलिस को बस चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई होने की आशंका है। हालांकि, हादसे की जांच अभी जारी है। हादसे के बाद तीन लोग हो गए थे फरार दुर्घटना के बाद बस चालक उमेद सिंह, कंडक्टर और ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने बस चालक उमेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार कंडक्टर और ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)