हाथरस में एक साल की बच्ची खेत में घायल मिली:गले पर धारदार हथियार से वार के निशान, आगरा रेफर
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला सिंघी गांव में एक साल की बच्ची गंभीर हालत में मिली। शुक्रवार देर रात बच्ची घर से लापता हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 5 बजे वह गांव के बाहर बाजरे के खेत में बेहोश मिली। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। रात में घर से लापता हुई बच्ची पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता पवेंद्र बीमा कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। बच्ची अपनी बुआ छाया के साथ घर में सो रही थी। शुक्रवार देर रात छाया की आंख खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव और आसपास तलाश शुरू की। बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। खेत में बेहोश मिली, आगरा रेफर शनिवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को बच्ची गांव के बाहर बाजरे के खेत में बेहोश पड़ी मिली। उसके गले पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। पिता-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि बच्ची के पिता पवेंद्र का पत्नी गायत्री से पारिवारिक विवाद चल रहा है। गायत्री पति से अलग रह रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के साथ घटना कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)