गोरखपुर में 24 घंटे में 43.4 MM बारिश:12वीं तक स्कूल बंद, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा; 2007 में 23.5°C तापमान था

Sep 26, 2026 - 11:15
0
गोरखपुर में 24 घंटे में 43.4 MM बारिश:12वीं तक स्कूल बंद, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा; 2007 में 23.5°C तापमान था
गोरखपुर में पिछले दो दिनों की लगातार बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2007 में 25 सितंबर को ही 23.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। जबकि इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। लगातार बरसात से तापमान गिरने का रिकॉर्ड तो टूट गया है लेकिन बारिश की मात्रा कम ही है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2007 में 25 सितंबर को एक ही दिन में 149 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस साल 24 घंटे में केवल 43.4 मिमी बरसात हुई है। बंद हुए कूलर, पंखा, AC अचानक लगभग 10 डिग्री तापमान गिरने से लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। घरों में पंखे- कूलर और एसी बंद चुके हैं। लोग सामान्य से मोटे कपडें पहन कर ठंडक से बच रहे हैं। पिछले दिनों की लगातार तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद हुई यह बारिश गर्मी में भी सर्दी का एहसास करा रही है। दो दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम 23 सितंबर की रात से शुरू हुई यह बारिश अभी तक जारी है। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम पूरी तरह बदल चुका है। वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय का कहना है कि आगे दो दिनों तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है। पहले गर्मी से परेशान थे लोग 22 सितंबर तक शहर में बरसात की स्थिति बहुत ही खराब थी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक महीने में औसत से 70% कम बारिश दर्ज की गई थी। जिससे आम जनता बेहद निराश थी। वहीं तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग काफी ज्यादा परेशान भी हुए। उस समय अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विज्ञानी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके बाद यह झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसी वायुमंडलीय परिस्थिति के प्रभाव से गोरखपुर और आसपास के जिलों में वर्षा का क्रम बना हुआ है। अगले दो दिन भी इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और वर्षा होते रहने का पूर्वानुमान है। स्कूलों में छुट्टी हुई खराब मौसम और लगातार तीसरे दिन की बारिश की वजह से DIOS ने जिले के 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी करने का आदेश दे दिया है। ताकि बच्चों की सुरक्षा बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User