रेलवे को सताने लगा कोहरे का खौफ:14 ट्रेनों का कैंसिलेशन अभी से जारी, दिसंबर से फरवरी नहीं चलेंगी
फॉग सेफ्टी डिवाइस, कवच जैसे हाईटेक इंतजामों के बाद भी रेलवे को अभी से कोहरे का खाैफ सताने लगा है। उत्तर मध्य रेलवे ने कोहरे के मद्देनजर अभी से ट्रेनों का निरस्तीकरण जारी करना शुरू कर दिया है। एनसीआर की चार अहम ट्रेनों को कैंसिल और 10 ट्रेनों के फेरे कम करने की सूची जारी हो गई है। यह ट्रेनें दो दिसंबर से पूरे फरवरी माह तक कैंसिल रहेंगी।
यानि कोहरे के दौरान करीब तीन महीनें तक ट्रेनों के सफर में मुश्किलें होंगी। जो ट्रेनें हर रोज चलती थीं वह हफ़्ते में तीन दिन कैंसिल रहेंगी। प्रयागराज से दैनिक भास्कर के लिए फरहत खान की रिपोर्ट। कैंसिल होने वाली ट्रेनें ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर, 2 दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी। 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज 2 दिसम्बर 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी। 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी। 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 6 दिसम्बर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों के फेरे घटाए हर रोज चलने वाली गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी 3 दिसम्बर से 25 फरवरी तक सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी। 11124 बरौनी-ग्वालियर 4 दिसम्बर से 26 फरवरी तक मंगलवार एवं शुक्रवारको निरस्त रहेगी। 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ तथा 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 5 दिसम्बर से 28 फरवरीतक शनिवार और रविवार को निरस्त रहेंगी। 12033 कानपुर-नई दिल्ली तथा 12034 नई दिल्ली-कानपुर सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली ट्रेनें एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेंगी। 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन तथा 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट 5 दिसम्बर से 28 फरवरी तक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेंगी। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर 2 दिसम्बर से 26 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)