गोरखपुर में 5 एकड़ में बनेंगे 300 लग्जरी फ्लैट:रामगढ़ताल के सामने होगा प्रोजेक्ट, HPGK और गैलेंट ग्रुप ने मिलाया हाथ

Oct 18, 2026 - 20:04
0
गोरखपुर में 5 एकड़ में बनेंगे 300 लग्जरी फ्लैट:रामगढ़ताल के सामने होगा प्रोजेक्ट, HPGK और गैलेंट ग्रुप ने मिलाया हाथ
गोरखपुर में दो रियल एस्टेट कंपनियां मिलकर करीब 300 लग्जरी फ्लैट बनाने जा रही हैं। 5 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह प्रोजेक्ट रामगढ़ताल के सामने पॉम पैराडाइज के पास तैयार होगा। HPGK इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और गैलेंट ग्रुप ने रविवार को इस परियोजना के लिए एमओयू किया। रेरा से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। प्रोजेक्ट में लेक व्यू, क्लब हाउस, पार्किंग और जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं देने की योजना है। दोनों कंपनियों के मुताबिक, परियोजना का लक्ष्य तय समय में निर्माण पूरा करना और ग्राहकों से किए गए वादों को निभाना है। इसमें करीब 9 लाख वर्गफुट क्षेत्र में निर्माण की योजना है। कंपनियों का कहना है कि प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर रहेगा। मॉल की जगह अब लग्जरी फ्लैट बनाने की तैयारी यह परियोजना उस जमीन पर प्रस्तावित है, जहां पहले पूर्वांचल का सबसे बड़ा मॉल बनाने की योजना थी। शहर में मॉल कारोबार की संभावनाओं को देखते हुए HPGK ग्रुप ने यहां लग्जरी फ्लैट बनाने का फैसला किया। इसके लिए गैलेंट ग्रुप के साथ साझेदारी की गई है। कंपनी के मुताबिक, मॉल परियोजना में निवेश करने वालों का सेटलमेंट भी किया जा चुका है। गैलेंट ग्रुप सरिया और सीमेंट के कारोबार में सक्रिय है। रियल एस्टेट क्षेत्र में भी ग्रुप विस्तार कर रहा है। खोराबार में लग्जरी विला विकसित की जा रही हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और फाइव स्टार होटल बनाने की भी योजना है। वहीं, मूल रूप से स्वर्ण कारोबार से जुड़ा HPGK ग्रुप कई वर्षों से रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रहा है। लेक व्यू, क्लब हाउस और जॉगिंग ट्रैक की सुविधा गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल और HPGK ग्रुप के चेयरमैन अतुल सराफ ने रविवार को परियोजना को लेकर एमओयू किया। चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि HPGK ग्रुप के साथ साझेदारी से गुणवत्तापूर्ण विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे गोरखपुर में रियल एस्टेट क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अतुल सराफ ने कहा कि दोनों ग्रुप भरोसे और पारदर्शिता के साथ काम करने पर जोर देंगे। प्रस्तावित योजना में रामगढ़ताल का नजारा, प्रकृति के करीब रहने का माहौल, पर्याप्त कवर्ड पार्किंग और आधुनिक सुविधाएं देने की तैयारी है। निवासियों के लिए अलग क्लब हाउस, ऑक्सीजन पार्क और टहलने व जॉगिंग के लिए वॉकिंग ट्रैक भी बनाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User