कानपुर में साइकिलिंग ट्रायल आयोजित:ट्रांस गंगा सिटी में खिलाड़ियों ने रफ्तार और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया
कानपुर में उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-2 के अंदर राज्य रोड साइकिलिंग ट्रायल आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। करीब 3.8 किलोमीटर के सर्किट पर खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में पुरुष, महिला, अंडर-23 और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ और प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी प्रतिभा का आकलन किया गया। इससे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजत आदित्य दीक्षित भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)