गोरखपुर में अम्मा आश्रय निकेतन में सेवा कार्यक्रम:मातृ आंचल सेवा संस्थान ने कराया भोजन वितरण, आश्रम की माताओं का लिया आशीर्वाद
गोरखपुर में मातृ आंचल सेवा संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को मोहरीपुर स्थित अम्मा आश्रय निकेतन में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाली माताओं को भोजन कराया गया और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन व पानी वितरित किया गया। श्री सनी यादव ने अपनी माता की स्मृति में आश्रम की माताओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक माताजी ने स्नेहपूर्वक उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। भावुक हुए सनी यादव ने इस पल को अपनी मां का आशीर्वाद मानते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान की ओर से कहा गया कि जरूरतमंदों की सेवा और बुजुर्ग माताओं का सम्मान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। कार्यक्रम में शुभम यादव, हर्ष यादव, रिंकी जायसवाल, खुशबू सिंह, अनन्या सिंह, आदित्य सिंह, सनी यादव सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। अंत में सभी के प्रति आभार जताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)