जालौन में महिलाओं को जागरूक किया:उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं बालिकाएं सम्मानित
जालौन की पुलिस लाइन में मंगलवार को 'मिशन शक्ति 6.0' अभियान के तहत महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेश चन्द्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आने वाली उन महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय मुकाम हासिल किया है। इनमें अदम्य साहस दिखाने वाली महिलाएं व बालिकाएं, उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी, मेधावी छात्राएं, डॉक्टर, नर्से, शिक्षिकाएं और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ीं समाजसेविकाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जालौन पुलिस महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित महसूस कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम का सफल व सुचारू संचालन डॉ. ममता स्वर्णकार ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. ईशान सोनी, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार, महिला थाना प्रभारी उमा सैनी, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी पूनम सिंह और अलीम सर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)