मेरठ में रविवार को खुले बैंक:28 से 30 सितंबर तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, 500 सरकारी बैंक शाखाओं का काम प्रभावित
मेरठ में सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक शाखाएं खुली रहीं। ग्राहकों को हड़ताल से पहले बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने का मौका दिया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। जिले की करीब 500 सरकारी बैंक शाखाओं में हड़ताल के दौरान कामकाज प्रभावित रहेगा। 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की स्थिति है। रविवार को निपटाए गए जरूरी बैंकिंग काम हड़ताल से पहले रविवार को खुली शाखाओं में ग्राहकों ने जरूरी काम पूरे किए। बैंकिंग लेन-देन, दस्तावेज जमा करने समेत अन्य काम निपटाने का मौका मिला। इससे हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। वेतन-पेंशन पर नहीं पड़ेगा असर बैंक हड़ताल का राज्यकर्मियों के वेतन और पेंशन भुगतान पर असर नहीं पड़ेगा। कोषागार में वेतन के बिल पहुंच रहे हैं और एक अक्टूबर को कर्मचारियों के खातों में वेतन भेज दिया जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे ने बताया कि वेतन और पेंशन ऑनलाइन भेजे जाते हैं। इसलिए बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद भुगतान प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। पेंशनर्स के खातों में भी पेंशन की रकम पहुंच जाएगी। 30 सितंबर को अर्धवार्षिक क्लोजिंग हड़ताल के तीसरे दिन 30 सितंबर को बैंकों की अर्धवार्षिक क्लोजिंग भी होगी। इससे बैंकिंग कामकाज पर अतिरिक्त असर रहेगा। हड़ताल और क्लोजिंग के बाद एक अक्टूबर को बैंक खुलेंगे और इसी दिन से सामान्य बैंकिंग सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)