गोरखपुर में CM के दौरे का आज तीसरा दिन:509 दिव्यांग लाभार्थियों को 127 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल समेत देंगे 664 उपकरण
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज यानी बुधवार को तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में दोपहर 3 बजे आयोजित समारोह में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और आधुनिक सहायक उपकरण वितरित करेंगे। कार्यक्रम में 509 लाभार्थियों को करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से 664 उपकरण दिए जाएंगे। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों की रोजमर्रा की गतिविधियों को आसान बनाना है। इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। 127 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल कार्यक्रम में 127 दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएगी। इसके अलावा 25 लाभार्थियों को ई-ट्राईसाइकिल और 70 को सामान्य ट्राईसाइकिल प्रदान की जाएगी। इन उपकरणों से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर कम निर्भर रह सकेंगे। दृष्टिबाधितों को स्मार्ट केन और ब्रेल किट दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष उपकरण वितरित किए जाएंगे। 155 लाभार्थियों को 319 स्मार्ट केन और ब्रेल किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उन्हें आवागमन और पढ़ाई समेत रोजमर्रा के कामों में मदद मिलेगी। ब्रेल में गीता-रामायण और स्मार्टफोन भी कार्यक्रम में एक लाभार्थी को ब्रेल लिपि में श्रीमद्भगवद्गीता और एक लाभार्थी को ब्रेल रामायण दी जाएगी। इसके अलावा पांच मेधावी दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और पांच छात्र-छात्राओं को विशेष पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री के हाथों उपकरण मिलने से दिव्यांग लाभार्थियों को अपनी पढ़ाई, रोजगार और दैनिक जीवन के कामों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)