इटावा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
इटावा के यश इंटरनेशनल स्कूल, विजयपुरा में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सिविल जज उमेश यादव ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल संरक्षण कानूनों और उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं सम्मान से हुआ। उप प्रबंधक प्रशांत कुमार भदौरिया और प्रधानाचार्या श्रद्धा दुबे ने उमेश यादव का स्वागत कर स्मृति-चिह्न भेंट किया। सिविल जज उमेश यादव ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को अधिकारों के साथ सुरक्षित व्यवहार और आत्मरक्षा की समझ रखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के साथ कानूनी जागरूकता पर जोर उप प्रबंधक प्रशांत कुमार भदौरिया ने कहा कि विधिक जागरूकता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानाचार्या श्रद्धा दुबे ने कहा कि बच्चों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना शिक्षा की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ नैतिक, सामाजिक और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)