सांप के डसने पर भाई ने जड़े 150 थप्पड़:डॉक्टर बोले- सो गया तो मर जाएगा... छोटे भाइयों ने एक घंटे तक थप्पड़ मारकर जगाए रखा, 20 एंटीवेनम लगे

Sep 30, 2026 - 09:35
0
सांप के डसने पर भाई ने जड़े 150 थप्पड़:डॉक्टर बोले- सो गया तो मर जाएगा... छोटे भाइयों ने एक घंटे तक थप्पड़ मारकर जगाए रखा, 20 एंटीवेनम लगे
हरदोई में युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने कहा उसे सोने मत देना। अगर सो गया तो मर जाएगा। भाईयों ने एक घंटे तक 150 थप्पड़ मारकर जगाए रखा। करीब 3 घंटे इलाज में 20 एंटीवेनम लगाई गई। इसके बाद युवक की हालत में सुधार आया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। अभी युवक को अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 12 घंटे से उसका इलाज चल रहा है। युवक को काटने वाले सांप की जानकारी न हो पाने के कारण इलाज में ज्यादा दिक्कत हुई। युवक ने बताया कि सांप डस कर सीधे नाली में घुस गया इस कारण वह उसे देख नहीं पाया। मामला मंगलवार रात अरवल थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर गांव टिकरा निवासी अभय सिंह (35) जनरल स्टोर चलाते हैं। वह मंगलवार रात 8 बजे काउंटर बंद करके घर जा रहे थे। तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटते ही अभय को नींद आने लगी। इसके बाद उसे तेज बेहोशी होने लगी। उन्होंने तुरंत पिता रविंद्र प्रताप को घटना की जानकारी दी। परिजनों को जैसे ही पता चला उसे फौरन हरपाल सीएचसी ले गए। जहां 10 एंटीवेनम लगाने के बाद भी अभय की हालत बिगड़ती जा रही थी। सीएचसी के डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभय के घरवालों को सलाह दी की उसे सोने नहीं देना है। इसके बाद भाई रमन और अनिरुद्ध अभय को एक घंटे तक 150 थप्पड़ मारकर जगाते रहे। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शाबान अहमद की टीम ने अभय का इलाज शुरू किया। यहां भी एंटीवेनम की 10 इंजेक्शन दिए गए। इस तरह सीएचसी और मेडिकल कॉलेज में कुल 20 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाए गए। इलाज के दौरान अभय को तेज नींद आने लगी। वह बार-बार बेहोशी की हालत में जा रहे थे। डॉक्टर शाबान अहमद और उनकी टीम ने परिजनों को मरीज को सोने नहीं देने और लगातार होश में रखने की कोशिश करने की सलाह दी। परिवार के मुताबिक, इस दौरान अभय को 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए, ताकि वह सो न जाएं। परिजन लगातार उनसे बात करते रहे और उन्हें होश में रखने की कोशिश करते रहे। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज भी जारी रहा। 3 घंटे बाद हालत में सुधार मेडिकल कॉलेज में करीब तीन घंटे तक इलाज और निगरानी के बाद अभय की हालत में सुधार हुआ और उन्हें होश आ गया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।सांप के डसने के बाद समय पर अस्पताल पहुंचने और लगातार इलाज मिलने से अभय की स्थिति संभल सकी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी रहा। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- कानपुर कारोबारी हत्याकांड- जेल से बाहर आई बहू शालू:कोर्ट ने कहा था- तुरंत रिहा करो, बेटे ने पिता की हत्या कराकर फंसाया कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई बहू शालू सोमवार देर शाम बाहर आ गई। आज दोपहर में कोर्ट ने उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना कि शालू का ससुर की हत्या में कोई हाथ नहीं था। रिहाई का आदेश देते हुए कहा- कोर्ट या विवेचक के बुलाने पर शालू को हाजिर होना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User