ताजमहल पर दो पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत:बेहोश होकर गिरे, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

Oct 20, 2026 - 00:21
0
ताजमहल पर दो पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत:बेहोश होकर गिरे, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों अलग-अलग घटनाओं में चक्कर खाकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों की तत्परता से दोनों को समय पर इलाज मिल गया और बड़ी अनहोनी टल गई। पहला मामला पश्चिमी पार्किंग का है। पश्चिम बंगाल से ताज देखने आए एसके शाहिद की पार्किंग के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। वे घबराकर गिरने लगे। साथ आए परिजन तुरंत उन्हें पार्किंग में बने पर्यटक सुविधा केंद्र लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टर ने तुरंत जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार न होने पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल भिजवा दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार गर्मी और भीड़ के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। दूसरा मामला ताज परिसर के अंदर का है। मैनपुरी से स्कूल टूर पर आई 17 वर्षीय छात्रा प्रियांशी ताजमहल देख रही थी, तभी उसे चक्कर आ गया और वह वहीं गिर पड़ी। साथ आई छात्राएं घबरा गईं। मौके पर मौजूद एएसआई के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत गोद में उठाकर परिसर की डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। छात्रा को कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। बेहतर इलाज के लिए उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।एएसआई अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए डिस्पेंसरी और पर्यटक सुविधा केंद्र पर 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहते हैं। गर्मी के कारण पिछले कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ने के मामले बढ़ रहे हैं। दोनों पर्यटकों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User