गोरखपुर में गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श:लोटस टावर में मेडिक्लिनिक शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं
गोरखपुर में मेदांता ने मेडिकल रोड स्थित लोटस टावर में मेडिक्लिनिक सुविधा शुरू की है। इससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिल सकेगा। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने मेडिक्लिनिक का शुभारंभ किया। यहां करीब 22 विशेषज्ञ डॉक्टर अलग-अलग चिकित्सा क्षेत्रों में मरीजों को परामर्श देंगे। सुविधा में हृदय रोग, कैंसर, किडनी, लिवर, मस्तिष्क और रीढ़ संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कार्डियोलॉजी, मेडिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन सर्जरी, यूरोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन और बाल चिकित्सा से जुड़ी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाएं भी मिलेंगी। इस सुविधा से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए स्थानीय स्तर पर विकल्प उपलब्ध होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)