गोरखपुर में गरबा डांडिया नाइट आयोजित:निशा मिश्रा बनीं मिसेज क्वीन, अनन्या ने मिस डांडिया का खिताब जीता
गोरखपुर में शक्ति वूमेन फाउंडेशन की ओर से सोमवार, 12 अक्टूबर को गोरखनाथ रोड स्थित रेगलिया बैंक्वेट रिसॉर्ट में शक्ति गरबा डांडिया नाइट सीजन-8 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने गरबा-डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मिसेज शक्ति डांडिया क्वीन और मिस डांडिया क्वीन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में गोरखपुर नगर निगम की उपसभापति पूनम सिंह और समाजसेविका सुधा मोदी शामिल रहीं। डॉ. अलका सिंह, अमृता एम. पांडेय, मधुमिता मिश्रा और राजन भी उपस्थित रहे। निशा मिश्रा और अनन्या ने जीता खिताब मिसेज शक्ति डांडिया क्वीन प्रतियोगिता में निशा मिश्रा ने प्रथम, रीना सिंह ने द्वितीय और रुचि अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भूमिका चौथे, सदफ सिद्दीकी पांचवें और रेखा राव छठे स्थान पर रहीं। मिस डांडिया क्वीन प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी दूसरे, निकुंज तीसरे, आस्था चौथे, जागृति पांचवें और शांभवी छठे स्थान पर रहीं। महिला सशक्तीकरण पर रहा जोर कार्यक्रम का आयोजन शक्ति वूमेन फाउंडेशन की संस्थापक कंचन सोनी के नेतृत्व में किया गया। शिखा सिंह सह-आयोजक रहीं। फाउंडेशन के बोर्ड सदस्यों रमा पांडेय, नीरज चौधरी और रेणु अम्बिष्टा की भी सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देना तथा पारंपरिक गरबा-डांडिया नृत्य को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उत्साह दिखाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)