गोरखपुर में गरबा डांडिया उत्सव:विद्यार्थियों में संस्कृति, धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना उद्देश्य
गोरखपुर में डोहरिया बाजार स्थित शिव शांति चिल्ड्रेन एकेडमी में शनिवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा, डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा और डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मां दुर्गा की आराधना और भक्तिमय माहौल से विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)