नो एंट्री में बाइक निकालने पर दरोगा से भिड़ा युवक:मां ने चप्पल उठाई तो हुआ शांत, चालान काटने पर हुआ विवाद
जालौन में उरई में नो एंट्री में बाइक निकालने पर एक युवक की यातायात पुलिस के दरोगा से बहस हो गई। युवक ने सवाल उठाया कि जब दूसरे बाइक सवार भी नो एंट्री से निकल रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान युवक की मां ने उसे शांत करने के लिए चप्पल उठा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चालान काटने पर शुरू हुआ विवाद गोहन क्षेत्र का मोहित यादव अपनी मां के साथ उरई आया था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह शहीद भगत सिंह चौराहे से नो एंट्री में बाइक निकाल रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक रोककर चालान कर दिया। दूसरे बाइक सवारों पर कार्रवाई को लेकर बहस मोहित ने सवाल उठाया कि जब दूसरे बाइक सवार भी नो एंट्री से निकल रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। इसी बात को लेकर मोहित और दरोगा के बीच कहासुनी बढ़ गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। मां ने चप्पल उठाकर शांत कराया विवाद बढ़ता देख मोहित की मां ने उसे शांत करने की कोशिश की। जब वह नहीं माना, तो मां ने चप्पल उठाकर उसे मारने का इशारा किया। इसके बाद युवक शांत हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)