गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता:अंडर-14 और 19 में एमजी, अंडर-17 में एमपी कॉलेज बना चैंपियन

Oct 06, 2026 - 17:08
0
गोरखपुर में कबड्डी प्रतियोगिता:अंडर-14 और 19 में एमजी, अंडर-17 में एमपी कॉलेज बना चैंपियन
गोरखपुर के जनता इंटर कॉलेज, चरगांवा में मंगलवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पूरी प्रतियोगिता में एमजी (महात्मा गांधी) इंटर कॉलेज और एमपी (महाराणा प्रताप) इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल में एमजी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले में एमपी इंटर कॉलेज को 19-16 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 के फाइनल में एमपी इंटर कॉलेज ने शानदार वापसी करते हुए एमजी इंटर कॉलेज को 27-16 के भारी अंतर से पराजित किया। इसके अलावा, अंडर-19 के फाइनल में एमजी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और सटीक तकनीक का मुजाहिरा करते हुए एमपी इंटर कॉलेज को 16-11 से मात दी। इससे पूर्व, इस खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन महात्मा राव इंटर कॉलेज (एकला) के प्रधानाचार्य योगेश चंद दुबे और जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User