गोरखपुर में किन्नरों ने नौसड़ चौकी पर किया हंगामा:क्षेत्र को लेकर दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप

Oct 14, 2026 - 14:01
0
गोरखपुर में किन्नरों ने नौसड़ चौकी पर किया हंगामा:क्षेत्र को लेकर दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप
गोरखपुर के गीडा इलाके में क्षेत्र को लेकर किन्नरों को दो गुटों में नोकझोंक हो गई। इसको लेकर बुधवार को एक पक्ष के किन्नरों ने 50 की संख्या में पहुंचकर नौसड़ चौकी का घेराव कर दिया। दूसरे पक्ष पर कारवाई की मांग करने लगे। किन्नरों की भीड़ देखकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई। काफी देर तक चौकी पर जमावड़ा लगा रहा। पुलिस अधिकारी के समझाने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर किन्नर शांत हुए। अब जानिए पूरा मामला बुधवार को नैना किन्नर ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को मेरी शिष्य कंचन, वर्षा, करीना, हर्षिता रोज की तरह क्षेत्र में निकली थीं। आरोप लगाया कि इस दौरान दूसरे गुट के सैकड़ों किन्नरों ने जुटकर गालियां देते हुए मेरे शिष्यों को लाठी, डंडे से पीटने लगे। धमकी दिए कि आज के बाद इस क्षेत्र में मत दिखना। नैना ने बताया कि हमारे बुजुर्ग किन्नर पुराने समय क्षेत्र का बंटवारा कर चुके हैं। इसी आधार पर अभी तक काम चल रहा था। अचानक दूसरा गुट क्षेत्र पर अपना कब्जा जमा रहा है। नैना किन्नर ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User