गोरखपुर में कन्या पूजन आयोजित:विधि-विधान से धोए गए पैर, चुनरी चढ़ाकर लिया गया आशीर्वाद

Oct 19, 2026 - 17:28
0
गोरखपुर में कन्या पूजन आयोजित:विधि-विधान से धोए गए पैर, चुनरी चढ़ाकर लिया गया आशीर्वाद
गोरखपुर में अशोक ऐश्वरम विला परिवार और राष्ट्रीय सेवा परिषद की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान मां स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। हिंदू दर्शन में कन्याओं को सृजन की प्राकृतिक शक्ति की अभिव्यक्ति माना जाता है। मुख्य आयोजनकर्ता मंजीत कुमार श्रीवास्तव ने कन्याओं के पैर धोकर और चुनरी चढ़ाकर पूजन की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व रेलवे अधिकारी इं. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, रेलवे एक्टिविस्ट इंजीनियर रंजीत कुमार, उद्यमी इंजी. संजीत कुमार, मनजीत कुमार, इं. अनुभव कुमार, डॉ. किरण, डॉ. अर्चना, निवेदिता, स्मिता, मनीषा, सौम्या, अंशिका, मांगीरीश, मानित, अनिल मिश्रा, हरीश पांडे, राजेश सिंह और मुकेश सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User